भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड राज्य में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आई दैवीय आपदा के पीडितों तक सहायता न पहुंचाने तथा कोरोना महामारी की रोकथाम में भाजपा सरकार की विफलता को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए जहां पर उन्होंनें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना देते हुए अपना विरोध दर्ज किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में गत 20 जुलाई 2020 को हुई भारी बरसात से राज्य के कई जनपदों में जानमाल की भारी क्षति हुई है। जनपद पिथौरागढ़ की तहसील मुनस्यारी क्षेत्र के टांगा एवं गैला गांव में अतिवृश्टि एवं बादल फटने की घटना में पहाडी धंसने से भारी जन हानि हुई तथा इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हुई तथा कई लोग अभी तक लापता बताये जा रहे हैं। पूरे मुनस्यारी क्षेत्र का मुख्यालय से सम्पर्क टूटा रहा जिससे पीडितों तक राहत भी नहीं पहुंच पाई। इसी प्रकार की घटना जनपद पौडी गढ़वाल के कोटद्वार में घटित हुई जिसमें तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पडे। राज्यभर में लगातार हो रही भारी बारिस एवं अतिवृश्टि से कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी नुकसान के समाचार मिल रहे हैं। राज्य सरकार के आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा दैवीय आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कोई प्रबन्ध नहीं किये गये हैं। पिथौरागढ़ की घटना के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के मन में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप आने वाले दिनों में और अधिक बरसात की चेतावनी जारी की गई है परन्तु राज्य सरकार लोगों की जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल रही है।

श्री प्रीतम सिह ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें कोरोना महामारी से निपटने में भी पूरी तरह विफल रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन पर आधारित रोजगार है तथा आज प्रदेष का पर्यटन उद्योग पूरी तरह से चैपट हो चुका है जिसके चलते इस पर आधारित लोग बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होने कहा कि प्रवासी नागरिकों के वापस आने के कारण बेरोजगारों की लाईन और लम्बी हो चुकी है तथा राज्य सरकार के पास इनके रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है तथा भविश्य का भी कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में रहते हुए जिन विकास की योाजनाओं को षुरू किया था भाजपा सरकार ने उन्हें भी बन्द कर दिया। यहीं नहीं कांग्रेसजनों द्वारा कोरोना काल में लोगों तक पहुंचाई जा रही सहायता के लिए भी उनके खिलाफ राजनैतिक विद्वेश की भावना से झूठे मुकदमे लादे गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधायकों की वेतन कटौती में भी दोहरा मापदण्ड अपनाया गया तथा इस पैसे का किस मद में प्रयोग किया इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।

श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि मैंने राज्य के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से अनुरोध किया था कि दैवीय आपदा में मारे गये प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रूपये तथा प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रूपये का मुआबजा दिया जाय तथा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जानमाल की सुरक्षा तथा उनके समुचित विस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय परन्तु सरकार ने इस सम्बन्ध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी से लगातार मौतें हो रही हैं परन्तु सरकार द्वारा घोषणा के बावजूद मृतकों के परिजनों को कोई सहायता नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के परिवार को भी 10 लाख रूपये की सहायता दी जानी चाहिए।

श्री प्रीतम सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारे हर क्षेत्र में नाकाम हो चुकी हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाने तथा झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र को समाप्त करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देष में अनेक ट्रस्ट संचालित हैं लेकिन कार्रवाई केवल कांग्रेस से जुडे संस्थानों तथा उनके पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर विपक्षी नेताओं का मानसिक शोषण करने का हर संभव प्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा तथा सडकों पर उतरकर इसका विरोध किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेष महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैष्विक महामारी कोरोना के चलते लगाये गये लाॅक डाउन के दौरान प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्रवान पर पूरे प्रदेष में जरूरतमंदों को अपने व्यक्तिगत प्रयासों से यथा संभव सहायता उपलब्ध कराई तथा प्रदेष कंाग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने मोनीटरिंग के साथ-साथ स्वयं अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों को खाद्यान्न, सैनिटाईजर, मास्क, ग्लब्स उपलब्ध कराये परन्तु भाजपा द्वारा गरीबो एवं जरूरतमंदों को बांटी गई राहत सामग्री में भी राजनीति की गई।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिश्ट, प्रदेश महामंत्री नवीन जोषी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजकुमार, डाॅ0 प्रदीप जोषी, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किषोर, जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व महामंत्री जयपाल जाटव, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुषील राठी, युवा उपाध्यक्ष रामविषाल देव, संदीप चमोली, युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, शिव मोहन मिश्रा,  सूरत सिंह नेगी,शांति रावत, प्रणीता बडोनी, मोहित षर्मा, मंजुला तोमर, मदन मोहन शर्मा, आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, सतपाल ब्रहमचारी, अजय सिह, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, अभय षर्मा पहाडी हाउस, जयेन्द्र रमोला, महन्त विनय सारस्वत, आकाश भाटी, नवीन सिंह पयाल, राजेष चमोली, इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, कमरखान ताबी, विकास नेगी, शोभाराम, कमलेश रमन, मोहित नेगी, जयपाल जाटव, अजय रावत, गौतम सोनकर, राजेन्द्र चैहान, विजय रतूड़ी मोन्टी, थानेष्वर शर्मा, राॅबिन पंवार, पुष्कर सारस्वत, सहदेव सिंह राठौर, स0 हरपाल सेठी, राजपाल, सुनित राठौर, ललित भद्री, सूर्यप्रताप सिंह राणा, संदीप कुमार, अरूण शर्मा, आषीश सक्सेना, अनिल नेगी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *