BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22-23 को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 22 व 23 जून को ऋषिकेश में होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 व 23 जून को परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में आहूत की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व केंद्रीय नेता भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 22 जून की शाम को पदाधिकारियों की बैठक होगी। अगले दिन कार्य समिति की बैठक सम्पन्न होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की जाएगी और आगामी कार्यक्रम भी तय किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *