Garhwalkavikas.com, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय जी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक श्री हरवंश कपूर ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार, श्री राजेन्द्र भंडारी डॉ देवेंद्र भसीन , श्री कौस्तुबा नंद जोशी, विश्वास डाबर, मधु भट्ट , आदित्य चौहान, मनवीर सिंह चौहान विनय ग़ोयल आदि अन्य प्रदेश पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।