कांग्रेसजनों ने CDS जनरल बिपिन रावत व उनके साथियों को दी श्रद्धांजलि

Garhwalkavikas.com, देहरादून। कांग्रेसजनों ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में CDS जनरल विपिन रावत के चित्र के सामने दीप जलाकर उन्हें अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पार्टी ध्वज को आधा झुकाते हुए तीन दिन तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने के साथ ही CDS जनरल विपिन रावत एवं उनके साथ दुर्घटना में मारे गये उनके सभी साथी सैनिक अधिकारियों तथा उनकी धर्म पत्नी को अपने अश्रुपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों का देश की आजादी से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तराखण्ड के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में कभी भी पीछे नहीं हटे तथा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये। चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत उन्हीं वीर शहीदों में शामिल है जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य का नाम देश ही नहीं पूरे विश्व में रोशन किया। उन्होंने कहा कि पडोसी देशों से चाहे सीमा विवाद हो या आतंक की समस्या उन्होंने देश के सैनिकों को निडर होकर देश की रक्षा करने का हौसला दिया। भारतीय सेना में उनके शौर्यपूर्ण सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है देश की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी तथा कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें उनके साहसपूर्ण निर्णयों के लिए सदैव याद करेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, विधायक हरीश धामी, धीरेन्द्र प्रताप, महामंत्री मथुरादत्त जोशी, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल,  याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, राजेन्द्र भण्डारी, मेजर हरिसिंह चैधरी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शांति रावत, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सुरेन्द्र रांगड, किरन डालाकोटी, शांति प्रसाद भट्ट, जितेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, कमलेश रमन, सुनित सिंह राठौर, दर्शन लाल, राकेश नेगी, पूरण सिंह रावत, अनिल रावत, अधीर चमोली, राजेन्द्र दानू, सतीश पटवाल, सुलेमान अली, मोहन काला, दिवाकर चमोली, विनीत प्रसाद भट्ट, विशम्बर दत्त बौंठियाल आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *