BJP: CM चयन को दून पहुंचे पर्यवेक्षक तोमर, कहीं ये बात

गढ़वाल का विकास न्यूज,देहरादून। उत्तराखंड के CM पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में अपराह्न तीन बजे बैठक होगी।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पार्टी (BJP) ने 3 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में हम सब विधायकों से बातचीत करेंगे। उनके मशवरे के बाद हम आगे का निर्णय लेंगे। उधर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के त्यागपत्र दिए जाने की वजह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। विदित हो कि तीरथ ने शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *