गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तीरथ सिंह रावत और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही राज्यपाल ने तीरथ सिंह व उनके मंत्रियों को नई सरकार का गठन होने तक शासन का कामकाज देखने के निर्देश दिए।
विदित हो कि तीरथ सिंह रावत ने कल रात CM पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही उनके मंत्रियों ने भी इस्तीफा दिया था। आज गोपन विभाग ने इस्तीफे के बाद की हालात को संभालने के लिए राज्यपाल के निर्देशों वाला आदेश जारी कर दिया। उधर आज विधायक दल की बैठक में BJP नए CM के नाम का ऐलान कर देगी। संभव है कि आज ही नए CM और उनकी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो जाए।