12 जनवरी 2022, विनीत गुप्ता, देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने जहां bJP काल के तीनों मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाकर “तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा” स्लोगन लांच किया तो कांग्रेस के इसी कदम का जवाब देते हुए आज BJP ने भी नया चुनावी स्लोगन लांच कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में बीजेपी का नया चुनावी स्लोगन लॉन्च किया…’ किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’। सीएम धामी ने कहा कि उनके इस चुनावी नारे में उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को रखा गया है।