विभिन्न दलों के सैकडों लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नानकचन्द के प्रयासों से आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भाजपा तथा बसपा छोडकर सैकडों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि भाजपा तथा बसपा की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत की उपस्थिति में भाजपा तथा बसपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि नये साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचन्द ने कहा कि भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जिस भी राज्य में है वहाॅ दबे कुचले लोगो को और दबाने का काम कर रही है। और संवेधानिक अधिकार जो बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने एक मजबूत समाज एवं एक मजबूत देष बनाने के लिए दिए थे उन भाजपा लगातार प्रहार कर रही है तथा उन्होनें असंवैधानिक शक्तियों के खिलाफ लडने के लिए आवहान किया। उन्होने कहा कि इन शक्तियों के खिलाफ लडने के देष में एक ही पार्टी है जो कांग्रेस पार्टी है जो आने वाले चुनावो में इन शक्तियों को देष से उखाड फेंकने का काम करेगी।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री हज्जी शहीद प्रधान श्री साहिल श्रीमती भारती श्री मौ0 हनिफ ,श्री मांगेराम मौ0 कैफ श्रीमती उर्मिला देवी श्री साकिब मलिक ,श्री सीयाराम श्री ,अनिल वर्मा ,श्री सतेन्द्र श्री राजेन्द्र कुमार श्री जी0एस0 लखनपाल श्रीमती रेखा श्री वाजिद अली श्री शौकिन राव श्री रामपाल श्रीमती निशा श्री अबुल हसन श्री राौकिन मलिक श्री भोपाल श्रीमती सुषमा श्री अजय कुमार श्री अमित कुमार श्री सतपाल श्रीमती मीनू श्री विजेन्द्र कुमार श्री निशाद अहमद श्री शेर सिंह श्रीमती नीलम शर्मा श्री जय बहादुर श्री नरेश कुमार श्री चन्द्रपाल श्रीमती मुमताज श्री प्रतिम सिंह श्री इमरान श्री मांगेराम श्रीमती सीमा श्री सलीम श्री नसीम अहमद श्री ओमप्रकाश श्रीमती नीतू श्री मुस्तकीम श्री सनव्वर अली श्री शोनू श्रीमती मीनु गुप्ता श्री कलीम श्री ताहिर अंसारी श्री अजय कुमार श्री विजय कुमार श्री सईद अंसारी श्री आसिफ सैफी श्री सुलेन्द्र श्री ंसजय कुमार श्री जैद अंसारी श्री शान ए अख्तर श्री शुभम कुमार श्री नरेन्द्र कुमार श्री सतीश कुमार श्री इमरान अंसारी श्री भाई नसीम श्रीमती चितू देवी श्री गुलवेज राव श्रीमती इन्द्राकला देवी श्री फरीद श्रीमती रिना श्री कासिफ सैफी श्री विक्की भाई श्री मुस्तकीम श्री परवेज खान श्री दाउद श्री राहुल भाई श्री यशपाल श्री वसीम खान श्रीमती शान्ती देवी श्री शालेज सैनी भाई श्री रोताश श्री अमित कुमार श्रीमती शारदा देवी श्री पीन्टू भाई बिर्जेश श्री जमशेद अली श्रीमती शकुन्तला देवी श्री इकराम भाई श्रीमती रजनी राठोर श्री साजिद अंसारी श्रीमती अनिता देवी श्री नदीम भाई श्रीमती कर्मवती देवी श्री इरफान अंसारी श्रीमती माला देवी श्री फूलहसन भाई श्री जयवीरी देवी श्री पंकज कुमार श्री रेशम देवी श्री गोेरी भाई श्रीमती रशमी देवी श्री सौरव वर्मा श्रीमती सरिता गौड श्री अंशुल भाईश्रीमती बबली देवी श्री अमित कुमार राणा श्रीमती बीरा रमोला श्री सतेन्द्र कुमार श्रीमती मीरा देवी श्री आबिद मलिक आदि शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिह चैहान, महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, शांन्ति रावत, प्रभुलाल बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, मनीष नागपाल, पूरण सिंह रावत, राव नसीम अहमद, स0 दर्शन, डाॅ0 अजयपाल, दर्शन लाल, रवि कुमार, प्रवेश सैफी, सुरेन्द्र सैनी, राव सौकीन, नेमचन्द आदि उपस्थित थे।