कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव ने गांधी ग्राम, पटेल नगर क्षेत्र का किया भ्रमण

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने आज गांधीग्राम, पटेल नगर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उनके द्वारा वहां पर नदी के बहाव से कटी हुई सड़कें और क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा उन्होंने वहां पर नदी के पानी से प्रभावित लोगों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की। बाद में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार की उदासीनता के चलते लोगों की स्थिति बदतर होती जा रही है। गरीब लोग इस भारी बरसात में खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश हैं। इन लोगों के लिए जल्द ही सरकार को कदम उठाने चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में सर्दी का मौसम आरंभ हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द गांधीग्राम एवं टीचर्स कॉलोनी स्थानों पर पुस्ते बनाने का कार्य पूरा करें और जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें आपदा के मद में राहत दिलाने का कार्य करें।

इस मौके पर छात्र नेता दिवाकर दुबे, प्रदेश सचिव सागर कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर महासचिव राम कपूर, महानगर सचिव शेखर कपूर, पंकज रघुवंशी, अफरोज, अक्षय जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *