देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने चमोली के आपदाग्रस्त क्षेत्र चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना के अधिकारियों एवं चमोली जिला प्रशासन से जानकारियां ली। आपदा के मद्देनजर उन्होंने इस बीच के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राज्यपाल ने रेडक्रास सोसाइटी को प्रभावित क्षेत्र में राहत व बचाव की व्यवस्थाएं पुख्ता करने और क्षेत्र की दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने रेडक्रास को विवेकाधीन कोष से पांच लाख की राशि भी दी है। उन्होंने प्रभावित गांवों के बच्चों, बजुर्गों एव महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री, दवाईयां एवं आवश्यक सहायता यथा समय उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।