रुड़की से रवाना हुई स्वर्णिम विजय मशाल

रुड़की/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र रुड़की में 1971 के वीर सपूतों को समर्पित विजय मशाल रुदप्रयाग से होकर 01 फरवरी 2021 को पहुंची थी l रूड़की में 9 दिनों तक स्वर्णिम विजय मशाल के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे स्वागत समारोह, युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि, वीर नारी एवं भूतपूर्व सैनिकों के घरों पर मशाल का सम्मान, प्रशिक्षण बटालियन में मशाल का स्वागत, वीर नारी और शूरवीरों का सम्मान समारोह तथा बच्चों के लिए चित्रकला एवं सवाल-जवाब प्रतियोगिता शामिल रहे l

आज भव्य समारोह में बैंड की धुनों पर सैन्य घोड़ों की अगुवाई में “भारत माता की जय” के गुंज के साथ विजय मशाल को झंडी दिखा कर बंगाल सैपर्स के युद्ध स्मारक से बरेली के लिए रवाना किया गया l इस मौके पर रूड़की स्टेशन के अधिकारी, सरदार साहिबान, जवान के साथ वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *