गढ़वाल का विकास न्यूज, हल्द्वानी/देहरादून। कांग्रेस की कद्दावर नेत्री व उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का अंतिम संस्कार सोमवार को रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया जायेगा।
बताया जाता हैं कि स्व0 इंदिरा हृदयेश की अंतिम यात्रा में सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेगें। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल(आज) सुबह हल्द्वानी पहुंच रहे है।
इधर डा. इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर देर रात हल्द्वानी पहुँच गया है। बताया जाता है कि उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके हल्द्वानी स्थित आवास ले जाया जायेगा और सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” में लोगों के अंतिम दर्शन के लिये ले जाया जायेगा। स्वराज आश्रम में उनको श्रद्धांजलि देने के बाद दस बजे से उनकी अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी।