नेता प्रतिपक्ष इंदिरा का निधन राज्य की बड़ी क्षति: कौशिक

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश का निधन राज्य की बड़ी क्षति है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ हृदयेश के उत्त्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के राजनैतिक सफर में उनसे एक सीख मिली कि एक सकारात्मक राजनीति कैसे की जाती है। उन्होंने उनसे जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वह सदैव जन भावनाओं की कद्र करने और विपक्ष की आवाज को भी अहमियत देकर निर्णय लेने वाली नेता थी। कई मौको पर उन्होंने सदन में विपक्ष में रहते हुए अथवा एक मंत्री के रूप में इसे साबित भी किया। उनका मानना था कि विपक्ष जनता की आवाज़ का प्रतिनिधत्व करता है और उसकी बात को भी तवज्जों दी जानी चाहिए।

श्री कौशिक ने कहा कि इंदिरा राज्य में एकमात्र ऐसी नेता थी जिनका मन,कद और पद बहुत बड़ा था। सकारात्मक सोच की ऐसे नेता के निधन की भरपाई आसान नहीं होगी। इंदिरा के निधन को श्री कौशिक ने राज्य की बड़ी क्षति के साथ ही उन्होंने अपनी निजि क्षति भी बताया। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने को ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *