CM ने किया 1769.70 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

पौड़ी/देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। गढ़वाल कमिश्नरी की स्वर्ण जयंती समारोह “सुनैरू गढवाल“ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुल 1769.70 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 1493.72 लाख की सड़क व अन्य योजनाओं का शिलान्यास तथा 275.98 लाख की सड़क व नहरों के पुनरूद्धार की योजनाओं का लोकार्पण सम्मिलित है।
गढ़वाल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सुनैरू गढ़वाल के रूप में आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें राज्य योजना के अन्तर्गत 3.50 कि.मी. भवन्यूकोलड़ीजसपुर से श्रीकोट तक मोटर मार्ग, 4.75 कि.मी घोड़ीखाल बैण्ड से पालसैण अनुसूचित जाति बस्ती भीमली तल्ली रैदुल आलधार तक मोटर मार्ग, 5.00 कि.मी ग्राम पंचायत बोरिक के अम्बेडकर ग्राम बकरोली से मुण्डेनेश्वर तक मोटर मार्ग, 15.00 कि.मी मरचूलासराईखेतबैजरों पोखड़ासतपुलीपौड़ी मोटर मार्ग में पी.सी. का कार्य के अन्तर्गत, टिहरी हिण्डौलाखाल, 15.00 कि.मी देवप्रयाग व्यासघाट बिलखेत मोटर मार्ग से पी.सी. द्वारा नवीनीकरण योजना के अन्तर्गत, 3.50 कि.मी पौड़ी खौलाचैंरी मोटर मार्ग से एस.डी.बी.सी. द्वारा नवीनीकरण हेतु, खिर्सू क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु इको पार्क एवं होम स्टे कार्य तथा पर्यटन विभाग से सतपुली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने हेतु एंगलिंग/होम स्टे मॉडल की कार्य योजना शामिल हैं, जबकि लोकार्पण की गई योजनाओं में 4.00 कि.मी मरचूलासराईखेत बैजरौं पोखड़ा सतपुली पौड़ी मोटर मार्ग, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत 05 पर्वतीय नहरों तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत 05 पर्वतीय नहरों की पुनरूद्धार योजना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *