CM ने हिमालयी संरक्षण अभियान को किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी संरक्षण अभियान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित हिमालयी संरक्षण अभियान रैली 2018 के तहत व्यापार मण्डलों द्वारा चार दिनों की रैली में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, रिस्पना व कोसी पुनर्जीवीकरण को सहयोग के लिए प्रयास किए जाएगे। हिमालयी संरक्षण अभियान 2018 के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व हिमालय संरक्षण में के प्रति जन जागरूकता को निरन्तर बढ़ाना होगा। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नदियों के पुनर्जीवीकरण, पाॅलीथीन के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। सरकार के प्रयासो के साथ ही व्यापक सक्रिय जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण की दिषा में अच्छे परिणाम मिल सकते है। हिमालय का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री अनिल गोयल, प्रान्तीय महामंत्री श्री नवीन वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *