देहरादून। नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन में अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों आदि ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष उत्तराखण्डवासियों के लिये अनंत खुशियां लेकर आए। उत्तराखण्ड के चहुमुखी व सुनियोजित विकास के लिये राज्य सरकार जो प्रयास कर रही है उसमें आम जनता भी सहयोगी एवं सहभागी बने, इसकी उन्होंने कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, उत्तराखण्डवासियों का है। इस अवसर पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम सब स्वस्थ हों, आर्थिक रूप से सशक्त हांे, हमारी सीमाएं सुरक्षित हों। उन्होंने इस अवसर पर देश की सुरक्षा में जुटे तथा सीमा पर तैनात सैनिकों को भी नववर्ष की बधाई दी।