CM धामी, महाराज व कौशिक ने महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Garhwalkavikas.com, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री मंहत नरेन्द्र गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि “अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके शिष्य एवं स्नेही जनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति:”

इसी तरह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली। उन्होने कहा कि सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामी जी के समाज कल्याण के लिए दिये गये योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें वह उनके अनुयायियों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री कौशिक ने कहा कि उनका असमय निधन समाज, संत समाज, सनातन संस्कृति एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पूज्य नरेंद्र गिरी के निधन के संधर्भ में उनकी मृत्यु फाँसी लगाकर बताया गया है इसे लेकर कई तरह के संसय उत्पन हो रहै हैं उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *