गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। राजनीतिक गलियारो में चल रही तमाम तरह की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रवास के दोरान उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई, जिसमें उत्तराखंड के विकास के साथ ही विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुनाव को लेकर बातचीत हुई कि कैसी तैयारियां हैं, क्या करना है। उप चुनाव के बाबत उन्होंने कहा कि उपचुनाव का मसला निर्वाचन आयोग का हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार उनके द्वारा कई मुद्दों पर पार्टी आलाकमान से चर्चा की हैं, बाकि केंद्र जो तय करेगा और जो रणनीति हमारे सामने रखेगा उस रणनीति को लेकर हम आगे बढ़ेंगे, काम करेंगे।