गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर यदि विश्वास किया जाए तो करीब तीन माह पहले उत्तराखंड के नए CM के रूप में सत्ता संभालने वाले तीरथ सिंह रावत ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की है।
इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है। इस तरह उनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद उत्तराखंड को नया सीएम मिलेगा।
विदित हो कि तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च 2021 को राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इधर, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर कल(आज) सुबह पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंच रहे हैं। शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।