CM त्रिवेंद्र फिर गए 3 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन में, कैबिनेट स्थगित

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर 3 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। CM के इस बार जाने की वजह उनके एक OSD हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। बताया जाता हैं कि मुख्यमंत्री आवास व कार्यालय की गतिविधियों को भी अगले 3 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। इतना ही नहीं कैबिनेट की बैठक को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया हैं।

विदित हो कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा हैं। ऐसे में एहितियात के तौर पर अपने आसपास और तमाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता है ऐसी जगह पर जहां पर भीड़भाड़ होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि सावधानी से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *