जेल ई-लोक अदालत में 17 मामलों का निस्तारण

नैनीताल/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री राजीव कुमार खुल्बे के निर्देशानुसार उपकारागार हल्द्वानी में सोमवार को जेल ई-लोक अदालत का आयोजन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह जानकारी देते हुए सिविल जज (सी.डि.) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ.खान ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल श्री मुकेश चन्द्र आर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी श्रीमती पायल सिंह व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर श्री राजेश कुमार द्वारा जेल ई-लोक अदालत के लिए नियत मामलों का निस्तारण किया। जेल ई-लोक अदालत में कुल 17 मामलों का निस्तारण किया गया। जेल ई-लोक अदालत की सारी प्रक्रिया आॅनलाइन मोड में की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *