गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रातः 09ः15 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इससे पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कार्यालय से घण्टाघर होते हुए गांधी पार्क तक ‘‘स्वतंत्रता मार्च’’ निकाला जायेगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने दी।