मंत्री गणेश जोशी के रक्षाबंधन कार्यक्रम में हादसा, बाल-बाल बची महिलाएं

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मसूरी विधानसभा से विधायक व काबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस मौके पर मौजूद महिलाएं खुद का बचाव करती हुई नजर आई।

मामला मसूरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डाकरा कैंट का है। यहां स्थित एक वैडिंग हाल में मसूरी विधायक व काबीना मंत्री गणेश जोशी का रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जाता है कि इसी बीच आंधी और बारिश आने के चलते कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट ढह गया। हालांकि इस दोरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन टेंट गिरने के बाद आनन-फानन में टेंट के अंदर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं खुद का बचाव करती हुई नजर आयी। मौके पर मौजूद मंत्री गणेश जोशी ने ना सिर्फ लोगों को शांत कराया, बल्कि टेंट बांधने में हाथ भी बटाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसके उपरांत कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथिगणों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। उपस्थित महिलाओं ने काबीना मंत्री गणेश जोशी की कलाई में ‘बहना ने भाई कलाई में प्यार बांधा है’ गीत गाते हुए रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री द्वारा महिलाओं को स्नेहरूपी उपहार भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *