07 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, मसूरी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा और उनको तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को तीन मुख्यमंत्री के अलावा कुछ नहीं दिया।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रो. वल्लभ ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए जिसमें अवैध खनन और एम्स ऋषिकेश में भ्रष्टाचार शामिल है। उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश में कुछ मेडिकल इक्विपमेंट्स पहुंचने थे जोकि देहरादून से जाने थे। भाजपा सरकार ने उनको एम्स ऋषिकेश तो पहुंचाया परंतु कागजों में समुद्री रास्ते से पहुंचाने का दावा किया।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपना पॉजिटिव कैंपेन के साथ खड़ी है जो कि चार धाम चार काम और उत्तराखंडी स्वाभिमान है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के बाद चार लाख रोजगार ₹500 के अंदर गैस सिलें 5 लाख परिवार को स्वावलंबी राशि और टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने मसूरी के विधायक गणेश जोशी पर निशाना साधा और उन्हें घोड़ा मार विधायक बताया। उन्होंने विधायक गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिसमें मुख्य तौर पर गाड़ी खाने में जो कूड़ा घर है उसके सौंदर्य करण के लिए 4 करोड रुपए जो स्वीकृत हुए थे उस पर सवाल उठाए। उन्होंने गणेश जोशी को मसूरी के अंदर अपने 5 साल के कार्यकाल में कोई भी एक कार्य जोकि उन्हें अपनी सोच से कराया हो उसको गिनाने का चैलेंज दिया।
प्रो. वल्लभ ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और मसूरी में गोदावरी थापली विधायक के रुप में आगे आएंगी। प्रेस वार्ता का संचालन उत्तराखंड कॉग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि द्वारा किया गया। इस मौके पर गौरव अग्रवाल अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नंदलाल सोनकर उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सौरव सोनकर जगपाल गोसाई मोहम्मद शाहरुख नवीन शाह रंजीत संस्कार जोशी आदि मौजूद रहे।