उत्तराखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार, पर्वतमाला परियोजना से पहाड़ों पर विकास के नए युग का होने जा रहा है आरंभ, विजय संकल्प सभा के तहत प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून के मतदाताओं के साथ किया वर्चुअल संवाद
07 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून के मतदाताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया और उनसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।
मोदी ने सर्वप्रथम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत नमन किया। साथ ही उन्होंने हर उस वीर को नमन किया, जिन्होंने उत्तराखंड उत्तराखंड की धरती से प्रेरणा लेकर देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जानती है कि यह चुनाव उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य का सपना पूरा करने वाले और उत्तराखंड के निर्माण को छल साजिश से रोकने वालों के बीच में है। उन्होंने कहां की कि आज उत्तराखंड में एक और भाजपा है, जिसने केंद्र में अपनी सरकार आने के तुरंत बाद अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य बनाया, वहीं दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्होंने उत्तराखंड के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किए। उन्होंने कहा कि होता है उत्तराखंड हमारे आपके लिए तो देवभूमि है, वीरभूमि हैं, लेकिन ये लोग उत्तराखण्ड को अपनी तिजोरी समझते हैं। इन्होने उत्तराखंड को atm समझा। इन्हें जनता मौका नही देने वाली हैं। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद तो कुछ अच्छा नहीं करना चाहते हैं और यदि कोई दूसरा अच्छा काम कर दे तो उनके पेट में दर्द होने लगता है। उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस पार्टी का यही रवैया रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीमावर्ती गांव में प्राथमिकता के आधार पर विकास कर रही है इस बजट में भी वाइब्रेट विलेज नाम से योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत सीमावर्ती गांव में संसाधनों और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी ताकि वहां पर्यटन भी पढ़े डबल इंजन की सरकार आने से चीजें कैसे बदलते हैं विकास पर लगे हुए ब्रेक कैसे हटते हैं इसका बहुत बड़ा उदाहरण ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन है। देहरादून दिल्ली हाईवे का काम भी साल 2000 में शुरू हुआ था लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसमें रोड़ा अटकाए रखा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड का विकास यहां की सेवा पुण्य का काम है, इसलिए हम उत्तराखंड और हरिद्वार के लिए काम करते हैं जी जान लगाकर काम करते हैं, जबकि वह अपने घर द्वार और परिवार के लिए काम करते हैं उन्होंने कहा कि कि जब कांग्रेस उत्तराखंड की सत्ता में थी तो इन्होंने क्या कृत्य किए थे। उन्होंने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मां गंगा को नहर घोषित कर दिया था। यह अब पवित्र देवभूमि में तुष्टीकरण का जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता यूनिवर्सिटी के नाम पर जो तुष्टिकरण यहां कर रहे हैं वतन के लोगों की आंख खोलने के लिए काफी है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जिन्होंने दशकों तक पहाड़ों के लिए एक काम नहीं किया है वह अब नए नए नारे लेकर आ रहे हैं। अगर उन्होंने पहले हमारे चार धामों की सुध ले ली होती तो उत्तराखंड के पर्यटन और प्रगति के रास्ते खुल जाते हैं ना कि लोगों को पलायन करना पड़ता। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए पर्वतमाला परियोजना की घोषणा की है, इससे पहाड़ों पर विकास के नए युग का आरंभ होने जा रहा है। आने वाले समय में यहां पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा और युवा अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। राज्य को इस महत्वपूर्ण मुकाम पर आपकी अगली सरकार, धामी जी के नेतृत्व में लेकर जाएगी, इसलिए जरूरी है कि अगली सरकार इमानदार हो, सपने देखने वाली हो, मेहनत करने वाली हो और युवा नेतृत्व वाली हो।