कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ व कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन ने आयोजित किया उत्तराखंड चुनावी शंखनाद कार्यक्रम

08 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन द्वारा उत्तराखण्ड चुनावी शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में असंगठित एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद डाॅ0 उदित राज एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर असंगठित एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद डाॅ0 उदित राज एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तराखण्ड प्रदेश सहित पूरे देश में मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उत्तराखण्ड में कोरोना महामारी के चलते लगाये गये लाॅक डाउन में राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से गरीब मजदूर वर्ग को राशन किट बांटी गई परन्तु उसमें एक वर्ग विशेष के ही मजदूरों को शामिल किया गया। राज्य सरकार के माध्यम से जो राशन किट बांटी गई वह सिर्फ पंजीकृत मजदूरों को ही बांटी गई जबकि कई क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर पंजीकृत नहीं थे उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी उनके आधार कार्ड के आधार पर राशन किट वितरित करने का निर्णय लिया था परन्तु राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन द्वारा जिन लोगों को राशन किट का आवंटन किया गया उसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर बिना पंजीकृत मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए केवल केवल भाजपा समर्थक लोगों को ही किट बांटी गई। श्रम विभाग में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए 1000 रूपये की धनराशि क्षेत्र विशेष के ही कुछ पंजीकृत मजदूरों के खाते में डालकर बंदर बांट की गई तथा इस पूरे प्रकरण में करोड़ों रूपये के घोटाले को अंजाम दिया गया। उन्हांेने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर इन सुविधाओं से वंचित रह गये मजदूरों को भी इसका लाभ दिया जायेगा। उन्होंने सभी मजदूर संगठनों का आह्रवान किया कि भाजपा की गरीब विरोधी, मजदूर विरोधी, बेरोजगारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब दें।
इस अवसर पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह कौशल, किशोर उनियाल, पूनम कण्डारी, होरी लाल, सुनील कुमार, हरेन्द्र सिंह बेदी, संजय कनौजिया, शिवम, लक्की राणा, कान्ति बल्लभ भट्ट, आरूषि, निशा, रूचिका, अरविन्द उनियाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनन्द जगूडी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *