08 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 1560 नए मामले सामने आए है, जबकि आज किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है। बुलेटिन के मुताबिक आज जहां 270 मरीजों ने कोरोना को मात दी, वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3254 तक पहुँच गयी है। 
