कांग्रेस सेवादल ने किया मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज टर्नर रोड शिविर कार्यालय पर मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के मुख्य अतिथि क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के निवर्तमान सभासद टेक बहादुर रहे।

अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व सभासद टेक बहादुर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार विफल हो चुकी है अब तक केवल 3 परसेंट ही वैक्सिंग लगाए गए हैं 97 परसेंट बाकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पियूष गौड़ ने कहा कि आज वैश्विक महामारी में सरकार को 2020 से तैयारी कर लेनी चाहिए थी। गौड़ ने कहा सरकार के पास सीमित संसाधन हैं ऐसे में खुले मन से सरकार को सभी दलो से सहयोग लेने में परहेज नहीं करना चाहिए। हम सभी इस महामारी में सरकार के साथ हैं। राज्य सरकार से मांग की कि टीकाकरण छोटे-छोटे सेंटर बनाकर घर घर जाकर बुजुर्गों का टीकाकरण होना चाहिए। इस अवसर पर सेवादल के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, महानगर महामंत्री अशोक मल्होत्रा, सचिव अकरम सतनाम सिंह, महानगर संयुक्त सचिव सुदामा सिंह, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, महिला अध्यक्ष अंजू नाहर, रामजीलाल, छोटेलाल, गौतम, शांति देवी, ब्रह्मपाल, नीरज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *