देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कुछ रियायतों के बीच उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 1 सप्ताह यानि 8 जून तक के लिए प्रदेश सरकार ने बढ़ा दिया हैं। कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि किताबों व परचून की दुकाने हफ्ते में 2 बार खुल पाएंगी।
इस बारे में शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोली जाएगी। इनका वक्त भी 8 बजे से एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 व 5 तारीख को स्टेशनरी और किताबो की दुकान 8 से 1 बजे तक खुलेगी। बाकि नियम पहले जैसे ही रहेंगे। उत्तराखंड में कोरोना Curfew 8 जून तक लागू रहेगा।
