हल्द्वानी/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु तथा संक्रमण को समुदाय स्तर पर फैलने से राकने हेतु संक्रमण रोधी दवा जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम पर्यटन नगरी नैनीताल तथा महानगर हल्द्वानी के विभिन्न वार्डों तथा क्षेत्रों में अधिकारियों की देखरेख में विशेष सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी प्रत्यूष सिंह तथा जोनल अधिकारी एवं नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया की देखरेख में महानगर हल्द्वानी के वार्ड नम्बर एक रानीबाग-काठगोदाम, वार्ड नम्बर चार आवास विकास कालोनी हल्द्वानी, वार्ड न.6 गुरूनानकपुरा सुभाषनगर, वार्ड नम्बर 11 तल्ला गोरखपुर, वार्ड नम्बर 16 बाजार क्षेत्र, वार्ड नम्बर 19 रामपुर रोड हल्द्वानी, वार्ड नम्बर 21 लाईन नम्बर एक से सात तक वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 22 लाइन नम्बर 8 से 13 तक वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 23 वनभूलपुरा जीजीआईसी के पीछे लाइन नम्बर 14, वार्ड नम्बर 24 गफूर बस्ती वनभूलपुरा, वार्ड नम्बर 25 वनभूलपुरा लाईन नम्बर 17, वार्ड नम्बर 26 नई बस्ती वनभूलपुरा तथा वार्ड नम्बर 27 गाॅधी नगर में विशेष सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी श्री बंसल के आदेशों के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रातः 8 बजे से रविवार को 13 वार्डों में सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी सेनिटाईजेशन का कार्य गतिमान रहेगा।