देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 38 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1341 हो गयी हैं। बुलेटिन में जहाँ 498 कोरोना संक्रमित मरीजो के अब तक ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, वही 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने की जानकारी भी दी गयी हैं। बुलेटिन में प्रदेश में मौजूदा समय में 824 एक्टिव केस होने की बात भी कहीं गयी हैं।
