CS ने की नैनीताल में बलियानाला के उपचार कार्यों की समीक्षा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिववालय में नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किए जा रहे उपचार कार्याें की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने बलिया नाले में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए किये जा रहे उपचार की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि बलिया नाला के उपचार के लिए शाॅर्ट टर्म एवं लाॅन्ग टर्म ट्रीटमेंट के लिए सुनियोजित तरीके से कार्यों में तेजी लायी जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले भूस्खलन को रोकने के लिए शाॅर्ट टर्म ट्रीटमेंट वाले सभी कार्य तेजी से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि शाॅर्ट टर्म और लाॅन्ग टर्म के लिए किए जाने वाले उपचार को आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी रियल टाईम माॅनिटरिंग भी की जाए। बलिया नाले के प्रभावितों के पुनर्वास की कार्यवाही भी तेजी से की जाए। इस अवसर पर सचिव श्रीमती भूपेन्द्र कौर औलख, श्री अमित नेगी एवं श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *