डाक विभाग शुरू करेगा ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, अगले दिन डिलीवरी की गारंटी

– पहले चरण में छह प्रमुख शहरों में शुरू होगी सेवा

नई दिल्ली। डाक विभाग 17 मार्च को 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू कर रहा है । इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दोपहर 12:30 बजे रंगभवन सभागार, आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा ।

24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन डिलीवरी की गारंटी दी गई है। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित D+1 और D+2 डिलीवरी समय-सीमा प्रदान करेंगी । इन सेवाओं में OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी, SMS अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, व्यावसायिक ग्राहकों के लिए BNPL सुविधा, बल्क बुकिंग के लिए मुफ्त पिकअप, API इंटीग्रेशन और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी , जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमताएं और मजबूत होंगी। (PIB)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *