देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। समाज मे चेतना जागृत करने के उद्देश्य से देवभूमि ग्रूप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पत्रकरिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य कारण नाटक के माध्यम से समाज मे लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता लाना था।
विभागाध्यक्ष डॉ आर.सी पाठक के मार्गदर्शन से सुश्री रितिका पुरी और श्री रजत रॉय ने कार्यक्रम मे समन्वयक की भूमिका निभायी। 15 छात्रों ने नुक्कड़-नाटक मे प्रतिभाग किया जिसमें ऐग्रिकल्चर और बी.टेक के विद्यार्थी भी शामिल थे।नाटक का निर्देशन रजत रॉय ने किया। उन्होंने कहा, “छात्रों ने इस अवसर के माध्यम से पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़-नाटक के पारंपरिक और शक्तिशाली अंदाज़ से बच्चों ने सभी को समाज मे प्रचलित समस्याओं से अवगत कराया।” कार्यक्रम के दौरान संस्थान से श्री सुभाशिष गोस्वामी (संयुक्त निदेशक, डी.बी.जी.आई), श्री सौरभ राजवंशी (प्रमुख, ऐडमिशन सेल) एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।