दून चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आंखों के ऑपरेशन शुरू

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ ओझा द्वारा आज दो ऑपरेशन किए गए उनका कहना है कि अब प्रतिदिन आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन भी मरीजों को आंखों के ऑपरेशन कराने हैं वह ओपीडी में आकर नेत्र विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *