गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न मामलों पर चर्चा के उपरांत उन पर मुहर लगा दी गयी। बैठक में कई संकल्प भी लिए गये। इधर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि बेरोजगारों, राज्य के युवाओं को लेकर कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश की जरूरतों को लेकर भी कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में जो फैसले किये गये है, उस संबंध में सोमवार को ब्रीफिंग की जाएगी।