गढ़वाल का विकास न्यूज,देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मामलों की संख्या में कमी आने के बावजूद प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सरकार ने 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढा दी हैं। शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। उन्होंने बताया की कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।