धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों ने ली शपथ

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। लंबे समय से रिक्त चल रहे पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का आखिरकार शुक्रवार को विस्तार हो ही गया। लोकभावन में आयोजित भव्य समारोह में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी मंत्रिमंडल की क्षमता बढ़कर 12 हो गई है।

मौजूदा सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने में मात्र तीन दिन शेष हैं और इसी संधि-बेला पर सरकार ने कैबिनेट विस्तार का बड़ा फैसला लिया। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए इस फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें क्षेत्रीय विविधता और वरिष्ठता का खास ख्याल रखा गया है। नई टीम के सदस्य इस प्रकार हैं:

· भरत चौधरी: रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक, गढ़वाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व।

· प्रदीप बत्रा: रुड़की विधानसभा सीट से विधायक, मैदानी क्षेत्र और हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व।

· मदन कौशिक: हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक, वरिष्ठ नेता और प्रदेश की राजनीति के जाना-माना चेहरा।

· खजान दास: राजपुर विधानसभा सीट (देहरादून) से विधायक।

· राम सिंह कैड़ा: भीमताल विधानसभा सीट (नैनीताल) से विधायक, कुमाऊं क्षेत्र को मिला प्रतिनिधित्व।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *