डॉ. निशंक के स्वास्थ्य लाभ के लिए विश्व के हिंदी प्रेमियों व डायसपोरा का आयोजित हुआ शुभकामना कार्यक्रम

गढ़वाल का विकास न्यूज, नई दिल्ली/देहरादून। नई शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा को नई दिशा देने वाले डॉ ‘निशंक’ भारतीय राजनीति और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। यह विचार वरिष्ठ लेखक और केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ‘जोशी’ ने व्यक्त किए। अवसर था कोरोना से पीड़ित होने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे श्री पोखरियाल के लिए आयोजित शुभकामना कार्यक्रम का। यह गोष्ठी केंद्रीय हिंदी संस्थान, विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशियस), वैश्विक हिंदी परिवार (लंदन) तथा हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।

गोष्ठी में ब्रिटेन के प्रसिद्ध भजन गायक डॉक्टर निखिल कौशिक और पूनम देव ने अपने भजनों के जरिए श्री ‘निशंक’ के मंगल की कामना की l केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में प्रो.विनोद कुमार मिश्र, डॉ. शैलजा सक्सेना, प्रो. बीना शर्मा, प्रो. रमा, राहुल देव और दिव्या माथुर सहित विश्व भर में फैले हिंदी प्रेमियों और साहित्यकारों ने श्री पोखरियाल के प्रति सद्भावना प्रकट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की l वैश्विक हिंदी परिवार के संयोजक पदमेश गुप्त ने धन्यवाद व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *