उत्तराखंड: गंगोत्री विस से ही CM तीरथ लड़ सकते है चुनाव!

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड में CM तीरथ सिंह रावत किस विस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर कयासों का सिलसिला लगातार जारी हैं। CM के चुनाव लड़ने को अब तक करीब आधा दर्जन विधायकों ने अपनी सीट खाली करने की पेशकश कर चुके है। हालांकि CM किस सीट से चुनाव लड़ेगे, यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है, लेकिन इसी बीच BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संकेतों में कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली चल रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते है कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें। कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र सौंपकर यह इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रिकाॅर्ड मतों से चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *