देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के सीबीएसई की 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय, छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि विद्यालय के 51 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यही नहीं देश भर के 250 एकलव्य विद्यालयों में भी कालसी स्थित एकलव्य विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जी.सी बड़ोनी को भी बधाई दी है।