देहरादून/जोशीमठ,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के जोशीमठ मलारी बॉर्डर में सुमना 2 मैं ग्लेशियर के टूटने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच सेना ने ट्वीट कर कर जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 291 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 2 लोगो के शव बरामद किए गए है। 
जानकारी के मुताबिक भारत-चीन की सीमा पर सुमना-2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं।
सेना रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी मिली है कि अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की संभावना है क्योंकि वहां सड़क का काम चल रहा था। रेस्क्यू कार्य जारी है।