देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)| भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूटने के मामलें में खबर आ रही है कि अब तक आठ लोगों की मौत हो गयी हैं, जिनके शव भी बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 384 लोगों को भी अब तक बचाया जा चुका है। मलारी से आगे ग्लेशियर टूटने की सूचना को लेकर सरकार हरकत में है। मामले पर खुद सीएम तीरथ पूरी नजर रख रहे हैं। घटना स्थल का सीएम ने दौरा भी किया गया हैं।