हरदा के ट्वीट से कांग्रेस में हड़कंप, हाईकमान ने नेताओं को किया तलब

गढ़वाल का विकास न्यूज़, देहरादून। पूर्व CM व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के एक ट्वीट के बाद से कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। चुनाव से पहले जिस तरह से पूर्व CM हरीश रावत ने  अपने ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है, उसकी गंभीरता को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली में तलब दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज या कल दिल्ली में पार्टी आलाकमान इन सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेगा।
विधानसभा चुनाव से पूर्व हरीश रावत ने पिछले 48 घंटों के दौरान जिस तरह एक के बाद एक ट्वीट करके प्रदेश से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक घटनाक्रम को गरमा दिया है। हरीश रावत के ट्वीट के बाद से पार्टी के आला नेता फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे है। इधर राजनीतिक जानकार हरीश रावत के इस कदम को पार्टी हाईकमान पर प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देख रहे है। उनका मानना है कि उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मिया शुरू होने के दौरान ही हरदा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बनाया था, लेकिन ऐसा हो न सका। ऐसा नहीं है कि आलाकमान पर दबाब बनाने का ये कोई पहला मामला हो, इससे पूर्व भी कई मामलों में इस तरह के कदम उनके द्वारा उठाये जा चुके है।
मामला ट्वीट करने तक ही सीमित नहीं रहा है। पूर्व CM हरीश रावत व UKD नेताओं की हुई मुलाकात ने भी प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। बहरहाल अब मामला हाईकमान के पास पहुँच चुका है और उनके द्वारा सभी नेताओं को तलब भी किया है। अब यह देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व हरदा को मनाकर कार्यकर्ताओं व जनता के बीच में एकजुटता का संदेश देते हुए प्रदेश की सत्ता को हासिल कर पाती है या फिर चुनाव से पहले ही कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *