उत्तराखंड: ओमिक्रोन ने दी दून में दस्तक, पहला मामला आया सामने

गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने उत्तराखंड में अपनी दस्तक दे दी है। ओमिक्रोन का पहला मामला प्रदेश की राजधानी देहरादून में सामने आया है। देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती नए वैरिएंट की चपेट में है। युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद वह कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। एयरपोर्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव आई। हालांकि वह अपने घर पर ही आईसोलेट है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है। डॉक्टरों ने युवती को 14 दिन के लिए होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए थे ताकि ओमीक्रोन वेरिएंट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीक्रोनन वेरियेंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आइडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है।इसके अलावा युवती के अभिभावकों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *