जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 177 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 108 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 154 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 55 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 562 हो गई है, जिनमें 177 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 383 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 12 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलंग की गयी ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अंतर्गत शहरीय क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी, डोईवाला एवं रायपुर में 25086 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए तथा इनमें से होम क्वारंेटीन किये गये 150 व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 17 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 400 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। जनपद में आंगबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आतिथि तक 8467  Co-Morbidity  अवस्था वाले व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 758 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 114 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
जनपद अन्तर्गत बनाये गये क्वारेंटीन सेन्टरों में रखे गये 45 व्यक्तियों की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 583 एन-95 मास्क, 5608 ट्रिपल लेयर मास्क, 320 पी.पी.ई किट, 50 वीटीएम वायल, 516 सेनिटाइजर, 3058 सर्जिकल गलब्स, 6700 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *