देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों का आकड़ा 21 सौ के पार चला गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 23 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2102 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1386 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गयी हैं कि अब तक 26 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी हैं। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 57 कोरोना के नये मामले सामने आये थे।
