जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 21 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 112 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 100 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 4 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 51 हो गयी है, जिनमें 29 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 21 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
जनपद में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 28500 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की गयी। जिसमें  जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये 493 व्यक्तियों की निगरानी भी सम्मिलित है।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 101 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 161 एन-95 मास्क, 550 ट्रिपल लेयर मास्क, 65 पीपीई किट, 700 वीटीएम वायल,  1140 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 138 सेनिटाइजर वितरित किये गये। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक कुल 84 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 28, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 8, रायवाला चैकपोस्ट पर 13 और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 35 सैम्पल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *