देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शाम को जारी कोरोना बुलेटिन में 14 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 146 हो गयी हैं।स्वास्थ्य विभाग की और से 8 बजे के जारी कोरोना बुलेटिन में 14 नये मामले आने की बात कहीं गयी हैं। इनमे 3 उत्तरकाशी, 2 हरिद्वार, 1 अल्मोड़ा, 4 बागेश्वर, 2 उधमसिंह नगर और 2 नैनीताल जनपद में कोरोना मरीज मिले। अब प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 146 हो गयी हैं। विदित हो कि इससे पूर्व आज जारी पहली कोरोना बुलेटिन में 10 मामले सामने आये थे।