केजरीवाल ने BJP-कांग्रेस को आड़े हाथ लेने के साथ की ये 4 बड़ी घोषणाएं

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड में सरकार बनाने की उम्मीद के साथ देवभूमि पहुंचे आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां भाजपा व कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया, वहीं 4 बड़ी घोषणाएं कर सबको चौका दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अच्छे व ईमानदार लोग है, लेकिन यहां के नेता उत्तराखंड को बर्बाद करने में लगे हुए है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि BJP व कांग्रेस दोनों ही दलों के बीच उत्तराखंड वासी पीस रही है। BJP जहां राज्य को बर्बाद कर रही है वही कांग्रेस के पास नेता नही हैं। दोनों ही दलों को उत्तराखंड के विकास की चिंता नही है। आज महंगाई सहित अन्य मामलों ने सबसे ज्यादा आम आदमी को परेशान किया है, लेकिन केंद्र सरकार सोई है।

कांग्रेस व BJP पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक पार्टी है जो अब 2 महीने में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पर फैसला नहीं कर पाती है तो दूसरी पार्टी चार-साढ़े चार साल में 3 मुख्यमंत्री बना देती है। एक विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल है तो दूसरा सत्ता पक्ष में रहकर जनता की सेवा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।

केजरीवाल ने धामी सरकार पर तंज कसते हुए का यह  जुमले वाली सरकार है। जिस तरह से 15-15 लाख का वादा किया था, वैसे ही 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा इस सरकार ने किया है जो कभी पूरा होने वाला नहीं हैं।

इस मौके पर केजरीवाल ने 4 बड़ी घोषणाएं कर सबको चौका दिया। उन्होंने कहा कि मैं बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। पहली- दिल्ली की तरह उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दिल्ली में 200 यूनिट फ्री है। दूसरी- हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी- कोई पावर कट नहीं लगेगा। उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देंगे। दिल्ली में जब मैं सीएम बना तो गर्मियों में 8 घंटे का पावर कट होता था। हमने घर-घर जाकर काम करवाया।

आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। चौथी- उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। आज किसान गरीब है। अगर उसे ये लाभ देंगे तो उसकी जिंदगी आसान होगी।केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पहली कलम से ये चार घोषणाएं लागू कर दी जाएगी। केवल 24 घंटे बिजली देने के मामले में 3-4 साल का समय लगेगा।
इससे पहले केजरीवाल सुबह करीब साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट पहुंचे। आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। विदित हो कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने के साथ ही वह पार्टी का फीडबैक भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *